साइबर क्राइम से जुड़े दो संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में
आसनसोल(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब-जब अपराधियों ने क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास किया है तब तब उन्हें मुंह की खानी पड़ी है ताजा मामला सामने आया है, कमिश्नरेट के सलानपुर थाने को यह सूचना मिली क्षेत्र में साइबर अपराधी अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. इन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर सलानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी और रूपनारायणपुर चौकी के प्रभारी मनजीत धारा व सीआईडी भवानीभवन ने संयुक्त अभियान में दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया.जामतारा गिरोह के इन दोनों आकाओं ने अलग-अलग तरीके से ठगी का जाल फैलाया है.ज्ञात हुआ है कि वे थाना क्षेत्र के शिरीशबेरिया में अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे।
पुलिस ने तड़के रिश्तेदार के घर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार किए गए दोनों झारखंड के गिरिडी और करमाता इलाके के रहने वाले हैं.गिरफ्तार किए गए सचिन कुमार मंडल (19), अरविंद मंडल (27) हैं.ज्ञात हुआ है कि आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल फोन के चार्जर, दो मोटरसाइकिल समेत करीब साठ हजार की नकदी बरामद हुई है.
पैसे और एक नोटबुक भी बरामद हुई है। मोबाइल फोन पर तरह-तरह के फर्जी मैसेज आते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गैंग फेसबुक के जरिए तरह-तरह के मैसेज और लिंक, मैसेज भेजकर आम लोगों को ठगता था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके गैंग में कौन-कौन से लोग हैं. ताकि इनके बाकी साथीयो को भी सलाखों के पीछे असली ठिकाने तक पहुंचा दिया जाए.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?